नीमच मध्यप्रदेश

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा,भाजपा के भ्रष्टाचार को जनता के सामने किया जाएगा उजागर, 20 को जावद में समंदर पटेल के नेतृत्व में निकाली जाएगी यात्रा

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा पहुचेंगी। यह जन आक्रोशित यात्रा 20 सितंबर को कांग्रेस के नेता समंदर पटेल के नेतृत्व में जावद विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी, जो जावद नगर में भ्रमण कर जावद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पहुंचेगी। उक्त संदर्भ में कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस द्वारा नीमच जिले में जन आक्रोशित यात्रा निकाली जानी है। जिसको लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर एक बैठक भी संपन्न हुई है। यह यात्रा 20 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे सुवाखेड़ा से प्रारंभ होगी जो जावद नगर में होती हुई मोड़ी माताजी, सरवानिया महाराज पहुंचेगी जहां सभा का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद यात्रा मोरवन बसेड़ी भाटी धामनिया लासुर होते हुए मनासा विधानसभा में प्रवेश करेगी। यात्रा के माध्यम से भाजपा की 18 साल की विफलता और भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। इस यात्रा में बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे रखे गए हैं जिनको जनता के बीच रखा जाएगा और 11 जनहितेषी मुद्दे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भी रखे जाएंगे। यात्रा को सफल बनाने अधिक से अधिक लोगों को यात्रा में जोड़ने को लेकर भी रणनीति बनाई गई है।

About The Author

Related posts