उज्जैन पुलिस
दिनांक –07.10.23
दिनांक 06.10.2023 को ई रिक्शा क्रमांक MP09 RB 1323 का चालक अमीर पिता शकीर उम्र 20 वर्ष हरिफाटक ब्रिज से नीचे बेगमबाग जाते समय स्टंट कर रहा था। स्टंट की वीडियो किसी नागरिक द्वारा पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा को प्राप्त हुआ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक दिलीप सिंह परिहार व प्रधान आरक्षक परमानंद की सहायता से ई-रिक्शा को तत्काल पकड़ कर थाना यातायात पर जप्त कर न्यायालीन चालानी कार्रवाई की गई। ई रिक्शा चालक के विरुद्ध खतरनाक तरीके से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में चालान किया गया है।
![](https://i0.wp.com/kabirmission.com/wp-content/uploads/2023/01/61be5bb7-5ac8-4225-b182-49135f0c05f0.jpg?resize=416%2C416&ssl=1)