मुरैना राजनीति

बंसल को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व सोलंकी को भाजपा अनुसूचित मोर्चा कैलारस का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

देवेंद्र बड़ेरिया मुरैना।

मुरैना कैलारस माननीय नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, सूबेदार सिंह रजोधा विधायक जौरा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शरद अग्रवाल द्वारा जिला संयोजक बृजेश बंसल

एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पिप्पल द्वारा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल कैलारस के बीरेंद्र सोलंकी को अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं नेतागणों द्वारा फूल माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री बृजेश बंसल द्वारा अपने संबोधन में बताया के पार्टी की रीति नीति के साथ जो मुझे संगठन द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करूंगा एवं संगठन की ताकत को बढ़ाने के लिए लगा रहूंगा एवं अपने शीर्ष नेतृत्व नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा , सूबेदार सिंह रजोधा विधायक, योगेश पाल गुप्ता जी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शरद अग्रवाल जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी

एवं वीरेंद्र सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि अपने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया पार्टी द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं पूर्ण निष्ठा के साथ में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा मै संगठन को बड़ाने अपना पूर्ण योगदान दूंगा इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता सियाराम सिंह सिकरवार अशोक राणावत , संजय शाक्य, दिनेश जादौन, वीरेंद्र बसेड़िया, सत्येंद्र सिंह सिकरवार ,कुंज सोनी आदि लोग उपस्थित थे।

About The Author

Related posts