आगर-मालवा मध्यप्रदेश

भाजपा जिला की कामकाजी बैठक सम्पन्न

कबीर मिशन – संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर
आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए आगामी बैठकें व कार्यक्रम तय किए हैं। सक्रिय कर आगामी कार्यक्रमों को क्रियान्वित करें। कार्यक्रम घर घर चलो अभियान 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी की स्थापना दिवस से लेकर संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म तक मनाया जाएगा।और स्थापना दिवस पर घर घर झंडा फहराया जाएगा। और मोदी का प्रसारण भी सुना जाएगा। एवं बूथ को मजबूत कर पार्टी का जनाधार बनाएं।


यह बात भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने जिला की कामकाजी बैठक में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया प्रारंभ में मंचासीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुर्जर, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, दिलीप सकलेचा, प्रेम मस्ताना, गोविंद सिंह बरखेडी,पुर्व विधायक फुलचंद वेदिया, गोपाल परमार,रेखा रत्नाकर, मुरलीधर पाटीदार, लालजीराम मालवीय, श्यामसिंह परिहार, शम्भु पटेल आदि ने भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयालजी उपाध्याय के चित्र का पूजन किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत महामंत्री डॉ गजेन्द्र सिंह चद्रंवात,पिरुलाल कलसिया,करणसिंह सौंती, सतीश शास्त्री,गिरजाशंकर राठौर,रखब जैन, मुकेश लोढा, अनिल मंडावरा, लक्ष्मीनारायण राजपूत, अशोक प्रजापत,मोहनलाल नागर, आदि ने किया। मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रभावशाली व्यक्तियों को विशेष रूप से आमंत्रित करें। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हमारी पहचान व सम्मान है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके आधार पर बूथ समिति व पन्ना प्रभारियों का मजबूत बनाना है। वे माह के अंतिम रविवार मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में निवासरत लोगों व प्रतिभाओं से चर्चा करते हैं। हमें उक्त कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर पर अनिवार्य रूप से करना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओम मालवीय ने किया। वो आभार जिला महामंत्री डॉ गजेन्द्र सिंह चद्रंवात ने माना। बैठक में अपेक्षित पदाधिकारियों उपस्थित थे।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

About The Author

Related posts