दिनांक 02/09/2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवा निवृत्त हुये 03 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया।
इस मौके पर सूबेदार अजय वर्मा, उप निरी. श्रद्धा राजा चौहान, उप निरी. साधना शर्मा सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यों की जानकारी ली।
यह पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत-
उप निरीक्षक प्रमोद दुबे सहायक, उप निरीक्षक बादाम सिंह यादव,
प्रधान आरक्षक चतुर सिंह।