दतिया मध्यप्रदेश राजनीति

जिला कांग्रेस कार्यालय पर चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

जिला कांग्रेस कार्यालय पर  चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

दतिया से नगर संवाददाता विकास वर्मा की रिपोर्ट

दतिया जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दतिया के लोकप्रिय विधायक राजेंद्र भारती जी ने कहा कि आज लोग चाचा नेहरू को बदनाम करने के कुछ प्रयास कर रहे है जबकि नेहरू जी जैसा व्यक्तित्व देश के लिए गर्व की बात है वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमें देश के नौजवानों को नेहरू जी के व्यक्तित्व को पढ़ना होगा तथा उनके विचारों को अपने जीवन में उता रना होगा शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज यदि देश बचाना है तो नेहरू जी के विचारों पर चलना होगा।

सभा का संचालन संतोष पाल ने तथा आभार ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज राजपूत ने किया सभा में प्रमुख रूप से दतिया विधायक राजेन्द भारती, जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अम्बिंका शर्मा, प्रदेश महासचिव अशोक दांगी बगदा, मुईन कुरैशी बी के नामदेव, महिपाल सिंह गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, अनिल राज श्रीवास्तव, मुकेश आदिवासी गुड्डन कमरिया परासरी,संजू दांगी सिधवारी,रिंकू यादव,एड.रवि दांगी, प्रिंस बाल्मीक, मानस दुवे, विवेक रायकवार, गोलू कौरव, लखन लाल जाटव, मनीस आदिवासी आदि बहुत से कांग्रेस जन उपस्थित थे।

About The Author

Related posts