अग्निवीरों भर्ती के ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च तक
राजगढ़ 21 फरवरी, 2023जिला रोजगार अधिकारी श्री एम.व्ही. संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे मध्यप्रदेश के युवाओं के लिये खुशखबरी है, अग्निवीरों की भर्ती प्रकिया जल्द ही शुरू होने जा रही है।
सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिये अधिसूचना 16 फरवरी 2023 को जारी की गई। ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च, 2023 तक किया जाएगा।
जोईन इण्डियन आर्मी की साईट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है। इस बार अग्निवीरों की भर्ती नई प्रक्रिया के तहत होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद आगामी अप्रैल 2023 से मई 2023 के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद चयनित अभ्यार्थियों को ही शारीरिक परिक्षा के लिये प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे।
More Stories
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने का विरोध कांग्रेसियों ने अड़ानी का पुतला फूंका, 35 कार्यकर्ता गिरफ्तार
रक्षक बने भक्षक – अपने ही पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह सीआईडी को जालसाज कर किया परेशान :सांसद सदस्य दिग्विजय सिंह ने जांच के लिए लिखा पत्र
किसानों से चने की फसल की खरीद लिमिट बढ़ाते हुए, एक बार मे किसान से 40 क्विंटल के तुरंत आदेश