नीमच मध्यप्रदेश

असाधारण व्यक्तित्व के धनी अशोक सोनी (सर), अद्भुत टिप्स से अभी तक 1500 से ज्यादा बच्चों को दिलवाई सरकारी नोकरी

कबीर मिशन समाचार
(पवन शर्मा)

नीमच। आजकल के दौर में सरकारी नोकरी पाना मानो एक बड़ी चुनौती सी हो गई है। अधिकांश पालक अपने बच्चों को शासकीय सेवक बनाने का मन रखते है। ऐसे में हमारा जिला कॉम्पिटिटिव प्रिपरेशन्स की दृष्टि से काफी पीछे है। यहां इतनी कोचिंग सेंटर्स व व्यवस्थाएं नही है।
लेकिन फिर भी यहां के बच्चें तो बच्चें उनके शिक्षकों में भी कुछ कर गुजरने का एक अलग ही जुनून है।
ऐसे ही एक शिक्षक है अशोक सोनी(सर) जो वर्षों से बच्चों को उनके मुकाम पर पहुंचाने में जुटे है। अभी तक 1500 से ज्यादा बच्चों को बैंक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित करवा चुके है। इनके सटीक व अद्भुत टिप्स व फॉर्मूलों की बदौलत अपने इस छोटे से जिले के विद्यार्थियों को चयन परीक्षा में सफलता मिली है। सोनी कोचिंग क्लासेस के नाम से इन्होंने एक छोटी सी शुरुआत की थी।
उन्होंने सरकारी नोकरी छोड़ बच्चों को उनके मुकाम तक पहुंचाने का लक्ष्य रख कोचिंग देने का निर्णय लिया और आज जब उनके पढ़ाए बच्चें अलग अलग बैंकों और अन्य संस्थानों में शासकीय सेवा दे रहे है। कुछ दिनों पहले उनके एक छात्र को उनके सार्वजनिक रुप से पांव छूते हुए देखा तो रहा नही गया, जिज्ञासावश उनसे पूछ लिया सर क्या यह आपके अनुज है तो उन्होंने बताया कि नही यह तो मेरा विद्यार्थी था, अब यह बैंक में चयनित हो गया है। यह सुनकर एक सुखद अनुभव हुआ और ऐसे गुरु और शिष्य पर लिखने से खुद को नही रोक पाया।

About The Author

Related posts