मध्यप्रदेश राजगढ़

देश के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान आई.आई.एम. अहमदाबाद के छात्र करेगे राजगढ़ जिला प्रशासन के साथ कार्य

कबीर मिशन समाचार। राजगढ़ 04 मार्च, 2023

देश के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान आई.आई.एम. अहमदाबाद के छात्र राजगढ़ जिला प्रशासन के साथ विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से यह परियोजनाएं रहेगी, पहली परियोजना स्थानीय रूप से तैयार हथकरघा साड़ियों और चादरों के लिए मार्केटिंग और ब्रांडिंग रणनीतियों की है। यह बुनकरों की बिक्री और आय में सुधार करने में मदद करेगा।

दूसरी परियोजना स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार में पहुँचाने में सुधार करना है। सोशल मीडिया मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग वर्क जैसी विभिन्न तकनीकों पर ध्यान दिया जाएगा। तीसरी परियोजना विभिन्न कृषि योजनाओं की वर्तमान स्थिति में सुधार करना है और मोहनपुरा बांध के सामाजिक प्रभाव के आकलन को समझना है।

कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रों के साथ चर्चा की। वे विभिन्न जिला अधिकारियों, महात्मा गांधी फेलो, श्री मयंक साहू और सीएम फेलो श्री विष्णु नारायण के साथ काम करेंगे। आईआईएम अहमदाबाद के छात्रों का पहला बैच आज जिले में पहुंचेगा।

About The Author

Related posts