मध्यप्रदेश राजगढ़ स्वास्थ

ब्यावरा। दो फरार लम्बित स्थाई वारंटियो को ग्राम डकोरा से किया गिरफ्तार पुलिस को मिली सफलता।

ब्यावरा राजगढ़ मध्यप्रदेश। कबीर मिशन समाचार
पवन मेहरा

ब्यावरा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा (शहर) निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस द्वारा दिनांक 22/11/2022 को प्रआर. 181 देवेंद्र सिंह मीना द्वारा विश्वसनीय मुखविर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए माननीय जेएमएफसी न्यायालय ब्यावरा के प्रकरण नम्बर 1464/18 के स्थाई वारन्टी चंदर दांगी 35 साल निवासी डाकोरा को एवं न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1229/17 वारंटी गंगाराम विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम डकोरा को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया ।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});


उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक 181 देवेंद्र सिंह मीना, प्रधान आर. 71प्रदीप , आर. 454 रामदीन धाकड़ , आर. 421बलराम, आर. 1016 राजेश, आर.175 कैलाश का विशेष योगदान रहा है।

About The Author

Related posts