उत्तरप्रदेश

रामकोला के विकासखंड में भाजपा पिछड़ा वर्ग का हुआ बैठक।

रिपोर्टर योगेश गोविन्द राव तहसील संवाददाता कप्तानगंज

कुशीनगर। आज रामकोला विकासखंड में भाजपा के उत्तर प्रदेश इकाई के निर्देश पर रामकोला मंडल के पिछड़ा मोर्चा की बैठक हुआ विकास खंड रामकोला के सभागार में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि जिला मंत्री राम गोपाल गुप्त एवं विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता रहे।मुख्य अतिथि श्री गुप्त ने पार्टी की नीति और रीति पर चर्चा करते हुए एकात्ममानववाद एवं अन्त्योदय का वर्णन किया।

भाजपा केवल सेवा के लिए राजनीति करती है। कोविड काल में पार्टी के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता तन मन और धन से लग रहे। पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्त ने सभी कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहा कि आप सभी के बल पर ही भारत आज G20 की अध्यक्षता मोदी जी के रूप में कर रहा है। लोगो को मुफ्त राशन, मुफ्त ईलाज, जल जीवन मिशन चल रहा है ।देश निरंतर आत्म निर्भर हो रहा है। आप सभी पार्टी के रीढ है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री चंद्र प्रकाश राजभर ने किया।

सम्मेलन की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। मण्डल अध्यक्ष ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। इस दौरान महामंत्री मनोहर गुप्ता, मृत्युंजय पाण्डेय, आशीष मिश्रा, विकास जायसवाल, भरत खरवार, शत्रुघ्न चौरसिया, अरुण यादव, सोनू बाबा, अमित गोविन्द राव, केशव कुशवाहा, नेपाल चौहान, राम आसरे वर्मा, सुधाकर चौरसिया, प्रदीप जायसवाल,

दिलीप वैश्य, अमरनाथ कुशवाहा, राम आशीष, देवेंद्र जायसवाल, विशाल जायसवाल, राजन पटेल, सोनू खट्टीक, शम्भू खट्टीक, विनोद रौनियार, हरे राम, बालमुकुंद, हरिहर, गोविन्द जायसवाल, राममिलन चौरसिया, विक्रम राजभर, छोटेलाल चौरसिया, रामदेव राजभर, राज कुमार चौरसिया, ग्रीश राज भर अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts