उत्तरप्रदेश देश-विदेश

भाजपा ने पुनः एक बार फिर मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव को बनाया।

अनूप श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष बनाने पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर/

आज दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल रामकोला की आवश्यक बैठक हुई। जिसमे मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और परिश्रम के कारण ही पार्टी ने मुझे दोबारा दायित्व दिया है। पार्टी 2024 के चुनावी मोड मे आ चुकी है। उसमे हम सभी को तन मन धन से लगना होगा। तभी विश्व के लोकप्रिय नेता मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बना सकते है। आप सभी को बूथ प्रबंधन का किट दिया जा रहा है। उसको दोबारा जांच करके मण्डल महामंत्री/ मण्डल अध्यक्ष के पास समय से जमा कर दे। सभी बूथों का सत्यापन के साथ ही अपने बूथ का आकलन भी कर ले। साथ ही मण्डल पदाधिकारीयों की जिम्मेदारी बनती है कि हमारा बूथ अवश्यक जीते। हमें अपने समर्थको को सहेजते हुए कार्य करना होगा।

नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि कल नगर पंचायत रामकोला के जनता इंटर कालेज के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम निश्चित है। जिसमे जिला , तहसील एवं नगर पंचायत रामकोला के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे। आप सभी अपनी समस्याओ को लेकर पहुँचे और उसका समाधान पाए। साथ सभी कार्यकर्ताओं को इसमे सादर आमंत्रित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन मण्डल महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में मण्डल उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति, प्रेम तिवारी, मनोज गोविंद राव, प्रतीक श्रीवास्तव,मनोज दीक्षित, विशाल चंद, शैलेश सिंह, राजेश मिश्रा, निशांत शुक्ला, हरेंद्र प्रताप राव, अरुण सिंह, नंदलाल गोंड, अमित कुमार दुबे, शक्ति केंद्र संयोजकअमित गोविंद राव , अखिलेश पाठक, शेष नाथ गोंड, राजन चौबे, प्रदीप मद्धेशिया, राजेन्द्र राव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सिमला खरवार, गायत्री देबी, शत्रुघन चौरसिया, रविंद्र चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts