उत्तरप्रदेश देश-विदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कोर कमेटी का बैठक।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कोर कमेटी का बैठक।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर के कसया में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को ओम रेजीडेंसी होटल कसया में कुशीनगर लोकसभा संचालन समिति, लोकसभा व विधानसभा के प्रभारी व संयोजकों और कोर कमेटी के साथ बैठक में विजय का मंत्र दिया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ प्रबंधन और पन्ना प्रमुखों की मजबूत संरचना से प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर घर पर दस्तक देकर अवश्य मतदान और भाजपा के लिए मतदान के लिए जनजागरण अभियान चलाना है। यह सुनिश्चित करना है कि परिवार पर्ची, वोटर पर्ची तथा मोदी जी का पत्र प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। हमारा लक्ष्य विकसित भारत का है, जिसके लिए अबकी बार 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करके मजबूत सरकार बनाने के लिए अथक परिश्रम करना है। मतदान पूर्ण होने तक मजबूती से बूथ पर डटे रहना है और हर बूथ पर पिछले चुनाव से 370 अधिक वोटों को भाजपा से जोड़ना है।
श्री सिंह ने कहा कि बूथ की विजय की रणनीति के तहत पन्ना प्रमुखों सहित बूथ की टीम के बूथ के प्रत्येक व्यक्ति तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णय को पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि वातावरण हमारे अनुकूल है और हम प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे है। भाजपा का परिश्रमी कार्यकर्ता प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रभु श्री राम रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण के साथ ही देश के सभी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास से राष्ट्र का स्वाभिमान जागृत हुआ है। देश की सामरिक शक्ति बढ़ने से देश के दुश्मनो को करारा जबाव भी दिया जा रहा है और आतंकवाद का खात्मा भी हुआ है। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश दंगा, गुंडागर्दी, माफियाराज तथा भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है। बहन, बेटियां, घर, खेत खलिहान सुरक्षित हुए है। प्रदेश की छवि को दंगा प्रदेश से उत्सव प्रदेश में परिवर्तित करने का काम योगी जी ने किया है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश आज देश में सबसे अधिक निवेश वाला प्रदेश बन रहा है। देश व प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा देश के 80 करोड़ लोगो तक पहुंचने वाले राशन को कमीशनखोरी की भेंट चढ़ाकर खुद हजम करना चाहते हैं। पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग से आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना चाहते है। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में सभी को न्याय, सभी के लिए घर, जल, पढ़ाई, दवाई, सुरक्षा व सम्मान के साथ विकसित भारत की गारंटी दी है। संविधान की मजबूती, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मार्ग पर चलते हुए पिछड़ों और अनुसूचित जाति के आरक्षण के रक्षा की भी मोदी जी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि यह सभी मोदी जी की गारंटी लेकर हमें प्रत्येक बूथ तथा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ और भ्रम फैलाकर वातावरण प्रभावित करने के लिए हथकंडे अपना रहा है। हमें विपक्ष के हर हथंकडे को विफल करना है।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा संचालन लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर गोरखपुर क्लस्टर प्रभारी जयप्रकाश निषाद,राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन,जिला प्रभारी शकुंतला चौहान,सांसद विजय कुमार दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मण्डल प्रभारी, संयोजक, लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारक, प्रवासी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Related posts