उत्तरप्रदेश भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति

उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बने बृजलाल खाबरी मध्यप्रदेश परिसंघ पदाधिकारीगणों ने दी बधाई


मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839


भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के द्वारा उत्तर प्रदेश के श्री बृजलाल खाबरी को उत्तरप्रदेश की बहुत बड़ी जिम्मेदारी सोंपी है। जहां पर 40 करोड़ लोगों की आबादी है। श्री बृजलाल खाबरी अनुसूचित जाति वर्ग के नेता है। जो कि पूर्व सांसद और मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की जबावदारी निभा चुके है। दलितों की संख्या 24 प्रतिशत यूपी में है।

श्री बृजलाल खाबरी जी को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त की है। कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी श्री मल्लिकार्जुन खडगे निर्वाचित हुये हैं। कांग्रेस को लगता है कि अनुसूचित जाति जो कि देश की बहुसंख्यक आबादी में है। जिन्हें कांग्रेस पार्टी में पद नियुक्तियां देकर कांग्रेस को देश के हर प्रदेशों को मजबूत किया जा सकता है।


मध्यप्रदेश परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ए. आर. सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजय झरिया, सचिव श्री जयन्तीलाल जाटव, महासचिव श्री ओ. पी. अहिरवार, श्री नरेंद्र चौधरी, श्री जगन्नाथ अहिरवार, मूलचन्द मेधोनिया प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश असंगठित कामगार प्रकोष्ठ परिसंघ भोपाल इत्यादि परिसंघ के प्रदेश पदाधिकारीगणों ने श्री खबरी जी को शुभकामनाएं संप्रेषित की है। तथा यूपी में उनके नेतृत्व में कांग्रेस समूचे प्रदेश में सफलता के साथ कांग्रेस बुलंदियों के साथ आगे बढाने की उम्मीद की है।

सभी ने उनको कांग्रेस के दायित्वों में वह सफल होंगे। देश में परिवर्तन करने के लिए अहम भूमिका अदा करेंगे और शीघ्र कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में गठन कर सभी वर्गों के लोगों को कांग्रेस के बेनर तले संगठित खड़ा करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की है।

About The Author

Related posts