मंदसौर मध्यप्रदेश

स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए संस्था बि.आर. फाउंडेशन द्वारा चला गया स्वच्छता अभियान

मंदसौर से कबीर मिशन भुवनेश्वर बोरना

देश में स्वच्छता बनाए रखने का हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था बि.आर. फाउंडेशन द्वारा मनासा में चलाया गया स्वच्छता अभियान। स्वच्छता अभियान आर.वी. कॉलेज परिसर में संस्था के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा छात्र छात्राओं को प्लॉस्टिक के उपयोग और उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान प्लॉस्टिक उपयोग नहीं करने और अपने आस-पास साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। संस्था के पदाधिकारियों , NSS स्वयंसेवको के द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं कालेज परिसर में साफ सफाई की गई। संस्था के नीमच जिला उपाध्यक्ष फरजाना मंसूरी द्वारा छात्र छात्राओं को जागृत करते हुए कहा प्लॉस्टिक कचरा वैश्विक समस्या है।

प्लॉस्टिक जमा कर गांव को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाए। जिससे भूमि ऊर्जावान हो सकें। उन्होंने प्लॉस्टिक से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

रविंद्र मालवीय
जिला सूचना प्रसारण मंत्री बि.आर.फाउंडेशन

About The Author

Related posts