उत्तरप्रदेश देश-विदेश

22 को अपने -अपने घरों में धूमधाम से मनाए रामोत्सव :अभय प्रताप

22 को अपने -अपने घरों में धूमधाम से मनाए रामोत्सव :अभय प्रताप

गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को कार्यक्रम में अभय प्रताप सिंह ने किया कम्बल वितरण।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कवीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर।
आज 20 जनवरी को अध्यक्ष श्रम पंजीयन अंशदान एवं नवीनीकरण समिति व बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने मुंडेरा चन्द गांव के आयोजित कार्यक्रम में कम्बल बितरित किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का गौरव हम लोगों सभी को पुण्य की तरह मिल रहा है। भगवान श्रीराम सर्वकालिक, सर्व ग्राह्य और हम सभी के आर्दश पुरुष हैं। जिनके पदचिन्हों का अनुसरण करने से जीवन धन्य हो जाता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राम राज्य लाया जा सकता है। आगे कहा कि पांच सौ वर्षों बाद भव्य राम मंदिर का सपना साकार हुआ है। 22 जनवरी को इस पुनीत अवसर पर रामोत्सव अपनें अपने घरों में धूमधाम से मनाएं और हर घर में खुशी के दीप जलाएं।

आगे श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार जन जन का विकास कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाएं बिना भेद पात्रों को दिलाया जा रहा है। विकास व योजनाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा। इस अवसर पर जरूरतमंदों में श्री सिंह के सहयोग से कंबल बितरित किया गया। आयोजक युवा नेता रितेश चंद ने मुख्य अतिथि श्री सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रिका चंद, सुरेश चंद, अजय चंद, कौशल कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

About The Author

Related posts