पोरसा। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन के तत्वाधान में बालिका दिवस मनाया गया जिसमें कन्याओं का पूजन कर उन्हें तिलक कर मुंह मीठा कराया गया।तथा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शपथ भी ली गई। बताया कन्या हमारी अनमोल धरोहर है।इसकी सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।मुकेश शर्मा।
पंडित दीनदयाल स्कूल वाली गली में अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन के तत्वाधान में बालिका दिवस मनाया गया जिसमें मुकेश शर्मा, श्रीकांत दुबे ,संजय शर्मा, आकाश उपाध्याय ,मनोज शर्मा, सहदेव श्रीवास, दीपक सिंह तोमर, हरिओम गुप्ता, सुधीर कुमार गांगिल, आदि के द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया एवं कन्याओं को समान अधिकार दिलाने के लिए कहा गया।