नीमच

गांधी जयंती पर निकाली स्वच्छता वाहन रैली। शहरवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश

कबीर मिशन समाचार।

नीमच / हमारा शहर स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त हो इसमें सबका साथ हो के उद्देश्य को लेकर महात्मा गांधी की 133 वीं जयंती पर स्वच्छता विकास अभियान संस्था, स़ंकल्प पर्यावरण मित्र संस्था,मालव पर्यावरण मित्र संस्था, सुभाष सैना एवं चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन नीमच द्वारा नगरपालिका परिषद नीमच की सहभागिता में रविवार दिनांक 2 अक्टोम्बर 2022 को प्रातः 9 बजे फुव्वारा चोक स्थित सुभाष वाटिका से स्वच्छता वाहन रैली निकाली गई, संस्था सचिव डॉ राकेश वर्मा ने बताया कि संस्था सदस्यों द्वारा फुव्वारा चोक स्थित सुभाष वाटिका परिसर में प्रात:8 से 9 बजे तक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की गई एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके पश्चात् स्वच्छता अभियान संस्था के संयोजक डॉ हरनारायण गुप्ता, नगरपालिका परिषद नीमच के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, स़ंकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता वाहन रैली बारादरी चोराहा तिलक मार्ग घंटाघर चौराहे,जाजु बिल्डिंग पुस्तक बाजार भारत माता चोराहा से सरदार भगतसिंह सुखदेव थापर एवं राजगुरु वाटिका होते हुए गांधी वाटिका परिसर में समापन हुई जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं पहनाकर उपस्थित सदस्यों को नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई इसके पश्चात् संस्था संयोजक डॉ हरनारायण गुप्ता के साथ वैशनव जन तेने कई पीर पराई जाणे …. भजन कीर्तन किया गया, इसके पश्चात् सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में विशेष योगदान देने वाले दरोगा, सफाई कर्मचारियों को पुष्प मालाएं पहनाकर कर सम्मान किया गया, संस्था संरक्षक अजय भटनागर एवं नवीन अग्रवाल ने बताया कि महात्मा गांधी का सपना था स्वघ्छ भारत स्वस्थ भारत को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टोम्बर 2014 को देश भर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत की उसी उद्देश्य को साकार करने के लिए शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त बनाने के वर्ष,2014 में स्वच्छता अभियान संस्था एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था का गठन किया गया है, संस्था सदस्यों की कड़ी मेहनत नियमित एवं साप्ताहिक अभियान से आज हमारा शहर स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त दिखाई दे रहा है, आज देश भर में पुर की भांति आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है हम सभी को महात्मा गांधी की जयंती पर यह स़ंकल्प लेकर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहयोग करना चाहिए आयोजित वाहन रैली संस्था के हरीवल्लभ मुच्छाल, रमेश मोरे, डॉ राकेश वर्मा, राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, डॉ पारस जैन,कमल बंटी सोनी,अनुप चोधरी, किशोर कर्णिक, रंजन स्वामी, शिवनारायण चोधरी, के साथ ही नगरपालिका के पियुष शर्मा, शुभम उपाध्याय, के साथ ही सफाई कर्मचारियों, दरोगा, आदि ने वाहन रैली में सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के राजकुमार सिन्हा एवं दुलीचंद कनेरिया ने दी है,। डॉ राकेश वर्मा प्रवक्ता स्वघ्छता विकास अभियान संस्था नीमच

About The Author

Related posts