मंदसौर

कांग्रेस पार्टी का नया अभियान घर चलो घर घर चलो l

कबीर मिशन समाचार पचोर/राजगढ़
देवेंद्र सिंह भिलाला

राजगढ़ 5 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी राजगढ़ जिला मे दौरा l
आज ब्लॉक व नगर कांग्रेस पचोर के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस जनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर घर चलो घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत सघन जनसंपर्क कर आम जनों को कांग्रेस की जन भागीदारी रीती-नीतियों से अवगत कराया गया।


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम लहरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित बंसल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलू दुबे, पीसीसी देवेंद्र पाराशर, सुधीर गुप्ता, राजेंद्र जाट, महेश मालवीय, दामोदर लहरी रीना मालवीय, बनवारी मालवीय, राधेश्याम सोमतीया, साकिर खान, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष गिर्राज रजक, मिथिलेश पाठक, कुक्कु शर्मा, खालिद मंसूरी, हरनाम सिंह जी, शुभम शर्मा, विष्णु प्रसाद भिलाला, देवेंद्र सिंह भिलाला, जलील भाई, दीपक सिसोदिया, नरेंद्र ठाकुर, मांगीलाल जाटव, रोड सिंह अहिरवार, कैलाश सेन आदि अन्य साथी गण उपस्थित रहे।


साथ ही कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
ज्ञात हो की कांग्रेस पार्टी की विशेष जिला बैठक लेने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी 5 मार्च को राजगढ़ जिले के दौरे पे आ रहे है l

About The Author

Related posts