नीमच मध्यप्रदेश

कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’ का कांग्रेस नेता पटेल के नेतृत्व में होगा भव्य स्वागत

कबीर मिशन समाचार।

धीरज नायक
जावद। मध्य प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर 19 सितम्बर से एक साथ ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू की गई है। इसके लिए कांग्रेस ने गणेश चतुर्थी का दिन चुना है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी, जिसकी कुल दूरी 11,400 किलोमीटर होगी। बता दें कि यह यात्रा भाजपा की ‘जनआशीर्वाद रैली’ के जवाब में निकाली जा रही है। जन आक्रोश यात्रा जावद में बुधवार को सुबह 10 बजे पंहुचेगी जहा जावद में कांग्रेस नेता समन्दर पटेल के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो द्वारा किया जायेगा। कांग्रेस नेता पटेल ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा का नगर के नीमच रोड़ स्तिथ गाँधी चौराहे पर ऊर्जावान नेता जीतू पटवारी व सभी वरिष्ठ नेतागणों का भव्य स्वागत किया जाएगा।कांग्रेस की इस यात्रा के जरिए भाजपा के खिलाफ आम लोगो के आक्रोश को आवाज देगी। भाजपा प्रदेश में 18 साल से सत्ता में है लेकिन लोग उनकी सरकार से खुश नहीं हैं इसका मुख्य कारण किसानों पर हो रहे जानलेवा हमले, पटवारी घोटाला और आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत किया गया भ्रष्टाचार है। इस प्रकार भाजपा कई प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित बाते कर जनता के साथ धोखा कर रही है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने निवेदन किया है कि जन आक्रोश यात्रा का स्वागत कर इस मुहिम का हिस्सा बन भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द कर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को परास्त कर कांग्रेस को जिताने का संकल्प ले ।

About The Author

Related posts