क्राइम दतिया समाज

दतिया- महिलाओं ने किया उनाव थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्यशैली जानी

दतिया- महिलाओं ने किया उनाव थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्यशैली जानी

कबीर मिशन समाचार जिला दतिया
दतिया। दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे जागरुक अभियान के तहत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे व एसडीओपी भांडेर विवेक शर्मा मागदर्शन में उनाव थाना पुलिस ने महिलाओं ने शनिवार को उनाव थाने का भ्रमण कराया। उन्हाेंने पुलिस के कामकाज के तौरतरीके जाने। एफआईआर,महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली। उनाव थाना प्रभारी यादवेन्द्र सिंह गुर्जर ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सचेत रहने को कहा।

उनाव थाना पुलिस की ओर से शनिवार को महिलाओं को उनाव थाने का भ्रमण कराया गया। महिलाओं ने पहली बार थाने पहुंची थीं। कई महिलाएं थाने में जाने से घबरा रही थीं, लेकिन थाने में मौजूद थाना प्रभारी यादवेन्द्र सिंह गुर्जर ने उनकी घबराहट खत्म कराई। महिला पुलिस उन्हें थाने के अंदर ले गई और पुलिस के कामकाज के हर पहलू की जानकारी दी।कार्यालय के नजदीक बनी महिला हेल्प डेस्क दिखाते हुए बताया कि यहां महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई

About The Author

Related posts