उत्तरप्रदेश

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज मनाई लौहपुरूष सरदार पटेल की पुण्यतिथि

कबीर मिशन समाचार उत्तरप्रदेश।

लखनऊ।आज लखनऊ में पर भारत के प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और आजाद भारत में स्वतंत्र रियासतों को भारत संघ में विलय कराने में अभूतपूर्व योगदान रहा है। भारत को अखण्ड और सशक्त बनाने का महान कार्य उन्होंने नहीं किया होता तो हम स्वतंत्रता का पूरा अर्थ खो देते। उनको सही मायने में भारतरत्न सम्मान दिया गया था।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पटेल ने अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत में एक राष्ट्र का भाव जागृत करने में समर्पित किया। आज का भारत, सरदार पटेल के सपनों का भारत है, सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर आज पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, गजाला लारी पूर्व विधायक, अशोक यादव पूर्व विधायक, विकास यादव प्रभारी लोकसभा हरदोई, रामबृक्ष सिंह यादव पूर्व एमएलसी, विभा शुक्ला प्रदेश सचिव, लोटनराम निषाद, डॉ0 आलम लारी, विक्रांत उपाध्याय, महेन्द्र यादव, सुधीश बाबू मुन्ना, डॉ0 हरिश्चन्द्र यादव, राधेश्याम सिंह, दीपू श्रीवास्तव, नवाज लारी, सरवर अली, फराज, डॉ0 राजेन्द्र पाराशर, लव दत्ता, मसकूर अहमद कुरैशी, ऋषिकेश यादव, विजय रावत, रवीन्द्र यादव, राहुल चौरसिया, अमित प्रधान, लखीचंद्र यादव, प्रिंस यादव, सतेन्द्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में आए अन्य नेता और कार्यकर्ता प्रमुख थे।

About The Author

Related posts