भोपाल

डॉ. पाल ने मॉ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

डॉ. पाल ने मॉ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

भोपाल : डॉ. राजेन्द्र सिंह पाल ने मॉ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार सोमवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग विभाग में ग्रहण किया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह और अन्य जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पाल ने पदभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान से पूजा अर्चन किया।

About The Author

Related posts