मध्यप्रदेश

किसानों को किसी प्रकार से डरने और घबराने की आवश्यकता नहीं – मंत्री श्री डंग

कबीर मिशन सामाचार,

असमय वर्षा और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का मंत्री श्री डंग ने निरीक्षण कियानवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने आज सुबह फसल नुकसानी खेतों का औचक निरीक्षण किया। विगत दिवस में असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है। जिस का अवलोकन मंत्री से डंग ने फील्ड में पहुंचकर किया।

इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा की उन्होंने किसानों से कहा कि किसी भी किसान को घबराने और डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ है। सभी किसानों को शासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। इस संबंध में प्रशासन को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया है।

प्रशासन लगातार सर्वे कार्य करवा रहा है। सर्वे करने के पश्चात सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सभी को सहायता भी उपलब्ध होगी। सभी जनप्रतिनिधि भी लगातार प्रशासन को निर्देश प्रदान कर रहे हैं। और सभी क्षेत्रों में सर्वे कार्य भी शुरू हो गया है। फसल क्षति अवलोकन के दौरान पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान मौजूद थे।

About The Author

Related posts