उज्जैन मध्यप्रदेश राजनीति

उज्जैन विवेक यादव फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, आप से उम्मीदवार थे विवेक यादव

कबीर मिशन समाचार
उज्जैन मध्य प्रदेश

उज्जैन उत्तर की अब एक महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जहां उज्जैन उत्तर में कांग्रेस से अधिकृत उम्मीदवार माया राजेश त्रिवेदी को घोषित किया गया है। त्रिवेदी को उम्मीदवार घोषित करते ही विक्की समर्थकों की नाराजगी देखने को मिली थी। विवेक यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कांग्रेस में वे अनाथ के रूप में ही रहे।

विवेक यादव पर आंदोलन के दौरान कई मुकदमे दर्ज हुए। इसके बाद विवेक यादव आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में उज्जैन उत्तर से विवेक यादव को टिकट दिया था। लेकिन विवेक यादव फिर से कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।

बीजेपी से पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक पारस जैन को मौका मिल सकता था। लेकिन बीजेपी ने यहां से अनिल जैन कालूखेड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार माया राजेश त्रिवेदी के खिलाफ विवेक यादव समर्थकों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला था। जिसमें विवेक यादव समर्थकों ने माया राजेश त्रिवेदी के पुतले को जलाया। विवेक यादव के फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल होना कांग्रेस प्रत्याशी के लिए फायदेमंद साबित होगा।

About The Author

Related posts