नीमच मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नीमच पहुंचे,जनसभा को संबोधित किया, कहा कि तीनो विधायक कांग्रेस के होंगे, श्री गुर्जर ने किया स्वागत, कमलनाथ का उमरावसिंह की और इशारा

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज नीमच पहुंचे। जहाँ उमरावसिंह गुर्जर मित्रमंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नीमच के दशहरा मैदान पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच से कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में मध्य प्रदेश में जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक भ्रष्टाचार प्रदेश बना रहेगा।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज के एक हाथ भ्रष्टाचार और दूसरे हाथ अत्याचार से सने हुए हैं। और कहा कि शिवराज सिंह को 18 सालों तक लाडली बहनो को याद नहीं आई। गैस सिलेंडर का दाम याद नहीं आया। और जैसे ही चुनाव नजदीक आए। और भाजपा वाले को सब याद आया। साथ ही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भी कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहां की भाजपा को माफी यात्रा निकालनी चाहिए। और जनता से कहना चाहिए कि आपने 18 साल का विश्वास रखा और हमने आप को धोखा दिया। मंच से कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रबल दावेदार उमरावसिंह गुर्जर को इशारा कर दिया है। और कहा कि नीमच में इतिहास बनेगा तीनो विधानसभा सीटे कांग्रेस की होगी। साथ ही कहां सरकार बनते ही सबसे पहले प्राथमिकता मेरे युवा बेरोजगारों और नौजवान किसानो के लिए रहेगी।

About The Author

Related posts