भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति रोजगार सीहोर

जिले में 21 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से भू-जल संवर्धन के कार्य प्रारंभ

जल अभिषेक अभियान के तहत जिले में 837 कार्य प्रारम्भ किए गए।

सीहोर से संजय सोलंकी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर वर्षा के जल को सहेजने तथा भूजल संवर्धन के लिए प्रदेश के साथ ही जिले में भी जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के कार्य प्रांरभ‍ किए गए है। जिले में जल संरक्षण के कुल 837 कार्य प्रारंभ किए गए है।

जिला पंचायत सीईओं श्री हर्ष सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत जिले में 21 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से जल संरक्षण के कुल 837 कार्य प्रारंभ किए गए है। सीहोर, आष्टा, इछावर, बुधनी एवं नसरूल्लागंज की जनपद पंचायतो में अमृत महोत्सव के तहत 11 करोड़ 41 लाख 27 हजार रूपए की लागत से 92 कार्य,

पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान के तहत 7 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से 407 कार्य एवं अन्य जल संरक्षण तथा भू-जल संवर्धन के तहत 3 करोड़ 26 लाख 69 हजार रूपए की लागत से 338 कार्य प्रारंभ किए गए है।

About The Author

Related posts