नीमच मध्यप्रदेश

सर्व धर्म गुरुओं ने दिया आशीर्वाद, यह सम्मान मेरा नहीं जनसेवा का सम्मान है- उमराव सिंह गुर्जर,

कबीर मिशन समाचार।

पौधारोपण कार्यक्रम में उमडा जनसैलाब

नीमच। यह सम्मान मेरा नहीं जनता के लिए की गई जन सेवा का सम्मान है।, पिछले 35 वर्षों से जनता के अधिकारों के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है और आगे भी जारी रहेगा। जनसेवा का यह कार्य जीवन पर्यंत अनवरत जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं का आत्म सम्बल और विश्वास ही संगठन की शक्ति है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य,व पुर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर ने कहीं। वे बुधवार 2 अगस्त को गांधी वाटिका के समीप वात्सल्य भवन में आयोजित पौधारोपण समारोह में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि समाज सेवा का क्षेत्र कठिनाइयों के बावजूद सफर जनसहयोग से निरंतर चल रहा है। यदि जनता पर कोई संकट आएगा तो संगठन के माध्यम से सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर धर्म गुरु संत स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने कहा कि जन सेवा में संघर्ष का पर्याय जनप्रतिनिधि को होना चाहिए। सभी धर्म जनसेवा को प्रभु की सेवा मानते हैं।

गुरुद्वारा के गुरु ज्ञानी सज्जन सिंह ,शहर काजी सद्दाम हुसैन अख्तरी, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, पं दिनेश शास्त्री ने भी विचार वक्त किए और श्री गुर्जर को जनसेवा में सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर नीमच क्षेत्र एवं जिले में आम जनता की समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र विकास के लिए सदैव संघर्ष करने वाले जनप्रिय पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमराव सिंह गुर्जर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 2 अगस्त बुधवार को सुबह 10बजे जिला चिकित्सालय में उमराव सिंह गुर्जर मित्र मंडल एवं उनके समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा रोगियों को फल वितरण किए गए। इसके साथ ही सुबह 11 बजे गांधी वाटिका के समीप ‌वात्सल्य भवन परिसर में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत विभिन्न औषधि युक्त पौधों का पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सदस्य एवं आम नागरिक सहभागी बनें। कार्यक्रम पश्चात सभी का सामूहिक स्नेह भोज आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी प्रमोद धनगर द्वारा तैयार उमराव सिंह गुर्जर की रेखा चित्र वाली पेंटिंग का विमोचन किया गया। इस अवसर पर श्री गुर्जर ने धर्म गुरुओं से आशीर्वाद ग्रहण कर उनकी उपस्थिति में केक काटकर प्रसाद वितरण किया गया। इसे पूर्व श्री गुर्जर उनके समर्थक जिला चिकित्सालय पहुंचे वहां रोगियों को फल वितरण किए तत्पश्चात वहां से रेली के रूप में स्वामी विवेकानंद महा विद्यालय परिसर पहुंचे जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा श्री गुर्जर का पुष्प माला से सम्मान किया और वहां से रेली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गांधी वाटिका के पास वात्सल्य भवन पहुंचकर सम्मान समारोह में शामिल हो गए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश उद्योग प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रांत अध्यक्ष अजय चौरड़िया रतलाम, पूर्व विधायक डॉ संपत जाजु ,नंदकिशोर पटेल, जिला अध्यक्ष अनिल चोरसिया, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, मनीष जोशी, गोविंद पोरवाल, जीरन नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, देवेंद्र परिहार, मल्हारगढ़ के कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचन्द, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष एक बलवंत पाटीदार, ब्लाक दो विनोद सिंह चौहान, हाजी बाबू सलीम,दुग्ध संघ जिला अध्यक्ष प्रहलाद गुर्जर, राजेश जायसवाल पराग, समाजसेवी राकेश अरोरा, सम्राट दीक्षित, गणेश शंकर विद्यार्थी जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर, विष्णु परिहार ,जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल जैन, दशपुर एक्सप्रेस के संपादक आरवी गोयल, सुभाष ओझा, रविंद्र गोयल, भुपेंद्र गौड बाबा, पवन शर्मा, धीरज नायक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, चंद्रशेखर नागदा, दशरथ नागदा, विनोद नागदा, दशरथ मेनारिया, सूरजमल नागदा, नर्मदा शंकर नागदा, मनोज नागदा, ललित नागदा, नरेंद्र नागदा, ओम शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौड़, नाथू सिंह राठौड़, समाजसेवी किशोर जवेरिया, मुकेश पोरवाल, घनश्याम धनगर, पार्षद महेंद्र मोनु लॉक्स, दुर्गेश भील, अमन विनायका, नीमच विधानसभा के मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, पंच, सरपंच, पार्षद, सभी जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी आदि गणमान्य लोगों ने श्री गुर्जर का साफा, माला, साल से श्रीफल स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कालरा, पार्षद हरगोविंद दीवान ने संयुक्त रुप से किया। आभार जगदीश गुर्जर ने माना।

About The Author

Related posts