खरगोन मध्यप्रदेश

कुरीतियों त्याग कर बौद्धिक संदेश को आत्मसात किया।

कबीर मिशन समाचार खरगोन जिला ब्यूरो विशाल भमोरिया।

बड़वाह। गणगौर घाट बड़वाह में विशिष्ट समाज सेवी रविकुमार वर्मा के पिताजी स्व. मा. शेरू वर्मा जी का मृत्यु भोज के अवसर पर सादगी से पगड़ी रस्म आयोजन हुआ। वरिष्ठ समाज सेवी धम्मउपासक पुष्पेन्द्र रावल (शिक्षक) ने मौन धारण कर बुद्ध वंदना द्वारा श्रद्धांजली अर्पित की। संदेश मे कहा कुरीतियों से मुक्त मृत्यु भोज संस्कार सम्पन्न करना चाहिए। व सनातनी थोपी गयी कुरीतियां परम्पराओं को बंद करे तथा पेरावणी प्रथा बंद व अतिथियों को बर्तन भेट के स्थान पर हमारे आदर्श डा.बाबा साहब के छायाचित्र भेट करे. माता रमाई अम्बेडकर महिला संघ की तह. अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नागराज ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने हमे शिक्षा संगठन व संघर्ष से उत्थान करने की प्रेरणा दी है। तथा हमे प्रेरणादायक कार्य करके समाज के मार्गदर्शक बनना चाहिए। व मृत्यु भोज मे मीठा भोजन नही बनाये। पेरावणी कपड़े व बर्तनों को भेटकर नही करे। उसे व्यापार नही बनाये।

अम्बेडकर संघ के तह. अध्यक्ष मांगीलाल चावला पहलवान ने भी कहा कि हमे आर्थिक रूप से विकास करके समाज मे ऐतिहासिक मिसाल कायम करना चाहिए। कुप्रथाओं को त्यागने से ही समाज का विकास होगा। उपाध्यक्ष चंदुलाल खेडेकर ने संदेश दिया कि समाज मे रचनात्मक कार्य करना होगे। हमे समस्त मांगलिक कार्यो को सादगी व आर्थिक बचत से सम्पन्न करना चाहिए। अम्बेडकर युवा संघ ब्लाक अध्यक्ष लखन मनारे ने भी समाज को शिक्षा के प्रति आगाह किया. एवं सादगीपूर्ण मृत्यु भोज करने व बाबा साहब के प्रेरणीय मार्ग को अपनाने से ही आर्थिक उत्थान होगा व शराब तथा किसी भी नशे का सेवन नही करेंगे। का संकल्प दिलाया संगठन के द्वारा सविधान शिल्पी डा.अम्बेडकर का
छायाचित्र परिवार को भेट किया। अम्बेडकरवादी शोकाकुल परिवार ने सादगी सहभोज आयोजित किया। व महेश वर्मा व मिथुन वर्मा ने अतिथि मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Related posts