मध्यप्रदेश मुरैना राजनीति

पोरसा।कुशाभाऊ ठाकरे जी की 100 बी जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ को मजबूत करने भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे बूथ पर

पोरसा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा के द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जी की 100 बी जन्म शताब्दी वर्ष में प्रत्येक बूथ स्तर पर बूथ विस्तारक योजना का कार्यक्रम किया गया।

जिसमें पंडित दीनदयाल नगर केंद्र के कार्यकर्ता केंद्र विस्तारक प्रबंधक आईटी सेल कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बूथ पंजी का कार्य किया और बूथ मजबूत करने की गति प्रदान की जिसमे वार्ड क्रमांक 4,5,6 के बूथ क्रमांक 155 159 157 156 158 पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ समिति बनाई गई।

कार्यक्रम के इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, आईटी सेल अंबाह विधानसभा प्रभारी अमृतांशु शर्मा, केंद्र विस्तारक कमलेश सुमन पूर्व विधायक, प्रबंधक बाल किशन वर्मा, आईटी सेल संदीप उपाध्याय, कमल जाटव, दीपक सिंह तोमर, धर्म सिंह तोमर, परमाल शर्मा, विकास तोमर, आशीष तोमर, रामदत्त गुप्ता, अर्पित गुप्ता, पवन शर्मा, विष्णु कुमार झा, रणजीत तोमर, शालीन तोमर, सलीम खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts