राजनीति रीवा

मऊगंज विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत।

प्रमोद कुमार रीवा


खबर मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इन दिनों प्रदेश पर जन आशीर्वाद यात्रा निकली जा रही है।वही जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत मऊगंज जिले के बहुती करह पहाड़ी बराव मोड़ राजाधो ,शाहपुर हर्दी बाजार तेंदुआ टटिहरा मोड़ चरैया ढाबा तिवरियान गौतमान ,अर्जुनपुर हनुमना, अटरिया दुवगवां खटखरी पटेहरा,मऊगंज कॉलेज चौराहा पथरिया पान्नी डगडउआ होते हुए देवतालाब पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा की जिम्मेदारी विधायक प्रदीप पटेल ने संभाली थी।

जहां यात्रा के दौरान रथ में मंत्री जन संपर्क राजेंद्र शुक्ला यूपी गोरखपुर के सांसद रविकिशन, सतना सांसद गणेश सिंह रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा पार्टी जिला अध्यक्ष रीवा अजय सिंह विधायक प्रदीप पटेल बड़ी संख्या में कार्यकर्ता काफिले के साथ यात्रा पर थे।जहां जगह जगह अभिनंदन के साथ जनता जनार्दन द्वारा सरकार के कार्यों की प्रसंशा करते हुए विधायक मऊगंज को जन आशीर्वाद के रूप में यात्रा सफल कराने मे सहयोग देती रही मंचीय कार्यक्रम के दौरान हनुमना एवं मऊगंज में विधायक द्वारा जनता को संबोधित किया गया वहीं जनता ने आशीर्वाद देते हुए फिर से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश एवं उत्साह देखा गया है।क्षेत्र में जनता का जन सैलाब उमड़ा है। दौरान भाजपा नेता कार्यकर्ता और काफी संख्या में जनता नजर आई। वही जहां मऊगंज पहुंचने पर जन आशीर्वाद यात्रा का महिलाओं ने कलश के साथ किया भव्य स्वागत,वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

जनदर्शन यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया,जिला मंत्री महेश चन्द्र राल्ही,भाजपा नेता पंकज पाण्डेय,राममणि शुक्ला,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मऊगंज चन्द्रप्रभा गुप्ता,मऊगंज मण्डल अध्यक्ष सलेन्द्र गुप्ता व हनुमना मण्डल अध्यक्ष सुनील मिश्रा,अंकित मिश्रा,समेत भाजपा संगठन के पदाधिकारी और मऊगंज भाजपा के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

About The Author

Related posts