शाजापुर

जयस संगठन ने शबरी जयंती और जयस महापंचायत पर निकाली शोभायात्रा, राम को झूठे बैर खिलाती झांकी रही आकर्षण का केंद्र

रिपोर्टर मांगीलाल भिलाला तहसील संवाददाता शाजापुर तीन घंटे में चार किमी मार्ग पर जगह-जगह हुआ माता शबरी के चल समारोह का स्वागत लंबे समय से प्रतीक्षा कर रही माता शबरी को एक दिन भगवान राम मिल ही गए। ऐसी ही प्रतिक्षाएं समर्पित दिखाई दे आज भी हर शबरी को राम मिल सकते हैं। इसी विचार को आगे रखते हुए शुक्रवार को शबरी माता जयंती मनाई गई। आयोजन के तहत शोभायात्रा भी निकाली।

इसमें अखाड़ों के कलाकारों ने प्राचीन अखाड़ों की कलाबाजी दिखाते हुए शहर के प्रमुख मागों से निकले। इस शोभायात्रा का मुख्य केंद्र माता शबरी द्वारा भगवान राम को झूठे बेर खिलाते प्रदर्शित एक झांकी भी भी। इसे देखने सभी ने माता शबरी के जयकारे लगाए। माता शबरी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को आदिवासी समाज के जय आदिवासी वा शक्ति संगठन द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए निकली।

इसमें समाजजन ने प्राचीन अखाड़े की कलाबाजी भी दिखाई। मां राजराजेश्वरी मंदिर के प्रांगण से 1 बजे शुरू हुई, जो शहर में 3 घंटे तकमां राजराजेश्वरी माता मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य मार्गो होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुई यह समाज के वरिष्ठजन पदाधिकारियों ने समाज विकास के मुद्दों पर अपने विचार रखे। इसके पहले शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

इसमें मुख्य अतिथि डॉ हीरालाल अलावा (राष्ट्रीय जयस संरक्षण एंव मनावर विधायक जी), इन्द्रपाल जी मरकाम (जयस प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश), सुनील भिलाला जयस जिलाध्यक्ष शाजापुर, देवेंद्र भिलाला जयस प्रभारी शाजापुर,दिनेश जी भिलाला (पुजारीजी-बगलामुखी माताजी मंदिर नलखेड़ा), रामेश्वरजी मण्डलोई (जयस जिलाध्यक्ष आगर-मालवा), कैलाशजी एडव्होकेट (जयस जिलाध्यक्ष राजगढ़), गोविंद भिलाला मालीखेड़ी (तहसील अध्यक्ष गुलाना), भीम आर्मी राजेंद्र सिंह चोखुटिया,ज्ञमंच संचालक गुलाबसिंह भिलाला (ग्राम लोठिया जिला राजगढ़), धर्मेंद्र भिलाला भरड़,राजेश भिलाला भरड़, नागेश्वर भिलाला भरड़, अरुण भिलाला भरड़, देवेंद्र कबाड़िया भरड़, अनिल भिलाला शाजापुर, विनोद भिलाला भरड़ एंव समस्त शाजापुर जिले के ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts