खरगोन। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला खरगोन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मवीर सिंह के निर्देशन मे एवं अति.पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन मे जिला खरगोन के समस्त थाना क्षेत्रों मे जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जन जागरूकता अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा स्कूल,कालेजों का भ्रमण कर उनका निरीक्षण किया गया। स्कूलो एवं कालेजों मे सुरक्षा संसाधनों का भी आकलन किया गया है। संवाद के दौरान पुलिस द्वारा प्राचार्य, शिक्षक स्टाफ से स्कूलो-कालेजों मे जाकर उनकी समस्याओ के बारे मे जानकारी भी ली जा रही है।
पुलिस द्वारा स्कूलो–कालेजों मे छात्र-छात्राओ से भी संवाद किया गया, जिसमे छात्र-छात्राओ को मोबाइल एवं सोशल मीडिया में व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम में अपरिचित व्यक्तियों से ना जुड़ने लाइक शेयर आदि ना करने, ऑनलाइन ठगी को कैसे रोखे व साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। छात्रओं को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया महिलाओं में बढ़ते अपराधो पर अंकुश कैसे लगे, महिला हेल्प नम्बर पर शिकायत करने के बारे में जानकारी दी गई।
असामाजिक तत्वों की शिकायत मिलने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की करने हेतु बताया गया। साथ ही महिला हेल्पलाईन 1090, पुलिस हेल्प लाईन 100/112, सायबर हेल्पालाईन 1930,चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, राष्ट्रीय महिला आयोग 7827170170 एवं एंटी ट्रैफिकिंग हेल्पलाइन 10582 के बारे में बताकर मानव दुर्व्यापार के विरूद्ध आवाज उठाने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया।
More Stories
अन्नदाता बनेंगे अब उर्जा दाता ,मीरा क्लीन फ्यूल्स लिमिटेड ने गणतंत्र दिवस के दिन 68 प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन, अधिवेशन व अन्य कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बड़वानी जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा द्वारा कृषक योगेश कारोले को ₹25000 रुपए की नगद राशि एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया