मध्यप्रदेश मुरैना

पोरसा।कुमारी प्रिया तोमर बनी राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी

पोरसा। कुमारी प्रिया तोमर पुत्री मदन सिंह तोमर निवासी दीना का पुरा का जूनियर वर्ग की मध्य प्रदेश वॉलीबॉल टीम में चयन होने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने के लिए पश्चिम बंगाल गई।कुमारी प्रिया तोमर कैलास स्पोर्ट्स क्लब दीना का पुरा पोरसा की खिलाड़ी थी इन्होंने रविंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में अपनी वॉलीबॉल की तैयारियां की थी।

यह गौरव की बात है कि राष्ट्रीय वॉलीबॉल खेलने के लिए इनका चयन मध्य प्रदेश की वॉलीबॉल टीम में किया गया। इनकी मध्य प्रदेश की टीम में शामिल किए जाने पर खुशी का इजहार किया गया आज चंबल वनस्थली कॉलेज में कुमारी प्रिया तोमर का सम्मान किया गया।

इस सम्मान समारोह में महाराज सिंह तोमर, मोहर सिंह तोमर, रविंद्र सिंह तोमर, दीपू सिंह सिकरवार, राकेश सिंह तोमर ,चरन सिंह तोमर, रामनरेश कटारे, गजेंद्र कटारे, उपदेश सिंह तोमर, छत्तर सिंह तोमर ,भूप सिंह तोमर ब्लॉक अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, दिनेश सिंह तोमर, प्रशांत सिंह कुशवाहा संभागीय अधिकारी आदि लोग शामिल थे।सभी उपस्थित जनों ने कुमारी प्रिया तोमर के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

About The Author

Related posts