मध्यप्रदेश मुरैना राजनीति

पोरसा।कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान का श्री नागाजी मंदिर से हुई शुरुआत

पोरसा। कांग्रेस पार्टी के द्वारा घर-घर चलो अभियान का शुरुआत क्षेत्र के आराध्य श्री नागाजी महाराज के मंदिर से पूजा अर्चना करके किया गया। पूजा अर्चना ब्लॉक अध्यक्ष श्री चंद्र उपाध्याय एवं उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने की उसके बाद उन्होंने घर घर जाने के लिए सबसे पहले पुरानी बस्ती, बाईपास रोड, हमीरपुरा, मोहनपुरा, टंकी मोहल्ला, पुराना खेरा, एवं नई बस्ती में भ्रमण कर लोगों को बीजेपी के राज्य की काली करतूतों से सभी को अवगत कराया

एवं कांग्रेस के कार्यकाल में जो जो कार्य किए गए उनकी उपलब्धियों के बारे में सभी लोगों को विस्तार से बताया गया।ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीचंद उपाध्याय के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस पोरसा के अनेक कार्यकर्ता गण घर घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनता विरोधी नीतियों के बारे में बताने हेतु घर-घर चलो कार्यक्रम का शुभारंभ श्री नागाजी महाराज मंदिर पहुंच कर किया।

सभी कांग्रेसी जनों ने भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताना प्रारंभ किया कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी कहती कुछ और है करते कुछ और है उसकी कथनी और करनी में अंतर है भारतीय जनता पार्टी रोजगार छीन रही है महंगाई बढ़ा रही है आम जनता का शोषण कर रही है भारतीय जनता पार्टी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा रही है पेट्रोल-डीजल के माध्यम से लूट कर रही है।

भ्रष्टाचार भयंकर फैला दिया है कहीं कोई सुनवाई जनता की नहीं करती है केवल फोटो खिंचवाने में घोषणा करने में और नोटबंदी करने जैसे कामों में व्यस्त है जबकि कांग्रेस पार्टी किसानों का ऋण माफ करती है खाद्य सुरक्षा अधिनियम बनाती है गरीबों को पेंशन देती है बेरोजगारों को रोजगार देती है कांग्रेस की नीतियां जनता के हित की नीतियां है हम इस देश से महंगाई खत्म करना चाहते हैं हम इस देश में बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूलों में बेहतर व्यवस्था करना चाहते हैं यह सब बातें कांग्रेस घर घर जा कर बता रही है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंद्र उपाध्याय, मोहन सिंह तोमर, सुरेश जाटव, प्रेम सिंह बघेल, वीरेंद्र सिंह तोमर, राम किशोर तिवारी, राकेश ओझा, महेश शिवहरे, अरुण शर्मा ,बबलू सरपंच ,सीडी शर्मा ,मदन मोहन कटारे ,मुरारी लाल शर्मा, अजय कटारे, राजेश श्रीवास ,मातादीन सखवार, नवाब सिंह राजपूत, रामस्वरूप जाटव, जगदीश शर्मा, अंकित तोमर, अजीम खां, आसिफ खान, सत्तार खां, लक्ष्मण माहौर, सहित लगभग एक सेकड़ा कांग्रेसी शामिल रहे।

About The Author

Related posts