खेल भोपाल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश। प्रदेश की प्राची,सुशीला चानू, ऐश्वर्य, शिवेन्द्र को राष्ट्रपति मुर्मू ने दिए खेल अवॉर्ड।

कबीर मिशन समाचार
मध्यप्रदेश

आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। मध्य प्रदेश के लिए काफी गर्व की बात है कि खेल के क्षेत्र में बेटीयों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया।

मध्‍यप्रदेश की बेटी प्राची यादव को (पैरा कैनोइंग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “अर्जुन पुरस्कार” प्रदान किया गया। उत्कृष्ट निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जी को ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रदान किया गया। महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी सुश्री पुखरामबम सुशीला चानू को उनके अद्वितीय प्रदर्शन के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रदान किया गया। शिवेंद्र सिंह जी को ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी को बधाई प्रेषित की। उन्होंने लिखा है, कि पूरे मध्‍यप्रदेश को आप पर गर्व है प्राची बिटिया… महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों से मध्‍यप्रदेश की बेटी प्राची यादव को (पैरा कैनोइंग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “अर्जुन पुरस्कार” से सम्‍मानित होने पर बहुत-बहुत बधाई! अपनी असाधारण खेल प्रतिभा से आपने मध्‍यप्रदेश का नाम विश्वभर में रोशन किया है। आप ऐसे ही विजय के पथ पर गतिशील रहें, हम सभी प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैरा कैनोइंग में उनकी उपलब्धियों के लिए सुश्री प्राची यादव को अर्जुन पुरस्कार, 2023 प्रदान किया। वह जीत चुकी है, 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित चौथे पैरा एशियाई खेलों में एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक। 2023 में समरकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई पैरा कैनो चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक। 2022 में पॉज़्नान, पोलैंड में आयोजित आईसीएफ पैरा कैनो विश्व कप में एक कांस्य पदक।

About The Author

Related posts