भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति

मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के महेश नंदमेहर एवं हफीज खान झुग्गी बस्ती के लोगों की समस्या सुनने पहुंचे


मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839


भोपाल। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता श्री महेश नंदमेहर एवं भोपाल किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री हफीज खान सहित श्री मूलचन्द मेधोनिया सहसंपादक कबीर मिशन समाचार पत्र ने टी. वी. हास्पिटल के यहाँ अनेक वर्षों से गरीब मजदूरों की बस्ती है। जहाँ के सभी लोगों के आवासों का सर्वे नही किये गये है। तथा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान और उनकी झुग्गी-झोपड़ी को नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा सूने घरों में जाकर तोड़ फोड़ व घर गृहस्थी का सामना नष्ट किया जा रहा है। उक्तशाय की समस्या को लेकर गरीब लोग परेशान हो रहे है।


सरकार द्वारा गरीबों को शासकीय योजनानुसार मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर संचालित है। वहीं दूसरी ओर नगरीय निकायों में झुग्गीवासियों को विस्थापन व पुनर्वास योजना के तहत लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा है। जिससे उनकी परिवार बहुत परेशानियों में है। रोज रोटी और उनके बच्चों का भविष्य खराब किया जा रहा है।


मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष को झुग्गी निवासी महिलाओं और पुरुष सभी ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जबरन झुग्गी तोड़ी जा रही है। तथा सर्व न कर हटाने का षडयंत्र कर डरा धमकाया जा रहा है। यहां के लोगों ने फैसला लिया है कि नगर निगम द्वारा यदि ईमानदारी से सर्व नही किया और सभी मूल निवासियों का घर नहीं दिया गया तो वह आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगें। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री हफीज खान ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनके लिए सरकार व भोपाल नगर निगम से उनके लिए न्याय की मांग की है।

About The Author

Related posts