611 बूथों पर मनी डॅा भीमराव अंबेडकर की जयंतीभाजपा ने किया बड़े पैमाने पर आयोजन दलित बस्तियों में पहुंचा अजा मोर्चा

कबीर मिशन – संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर

आगर मालवा। भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. भीम राव आंबेडकर की शुक्रवार को जयंती भाजपा ने धूमधाम से मनाई। पहली बार बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए गए। करीब 611 स्थानों पर चित्र पर माल्यार्पण करके जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, पार्टी का अजा मोर्चा दलित बस्तियों में पहुंचा।

डॉ. आंबेडकर की आज शुक्रवार को 132वीं जयंती है। भाजपा ने बड़े पैमाने पर मनाने की योजना बनाई थी। जिस पर आज अमल भी हुआ। आगर ग्रामीण के 71बूथों पर कार्यक्रम करने के लिए दो दिन पहले ही आम्बेडकर के चित्र और उनका जीवन परिचय भेज दिया गया था। संगठन के निर्देश पर आज सुबह से बूथों पर माल्यार्पण के कार्यक्रम रखे गए।

कई आयोजनों में मंडल से लेकर नगर के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य भी पहुंचे जिन्होंने आम्बेडकर के बचपन से लेकर राजनीति में किए गए संघर्ष को याद किया संविधान बनाए जाने में उनकी भूमिका भी बताई गई।इस अवसर पर जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश बैरागी, अशोक प्रजापत, जगदीश गवली, मदनसिंह केसरिया,मधु गेहलोत, रानुराज नरवाल, विक्रमसिंह,गोपाल कुंभकार, परमानन्द वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा आदि उपस्थित थे।