नीमच

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल रेफर

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। मनासा के पास आने वाला ग्राम सेमली इस्तमुरार की रहने वाली विवाहिता महिला अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे परिवारजनों द्वारा मनासा अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उसे गंभीर हालत में नीमच रेफर किया गया। जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार शोभा पति पवन माली उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सेमली इस्तमुरार की महिला द्वारा अज्ञात कारणों के चलते अपने घर मे फांसी के फंदे पर झूल गई। और आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे परिजनों द्वारा फांसी के फंदे से मुक्त कर तत्काल मनासा सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां महिला का उपचार जारी है फिलहाल महिला खतरे से बाहर हैं।

About The Author

Related posts