उज्जैन में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे नागदा के प्रकाशनगर में अपने घर के बाहर ओटले पर खेल रही ढाई साल की मासूम के साथ 40 वर्षीय पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। इससे बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बालिका को लहूलुहान हालत में एक अन्य पड़ौसी ने देखा तो उसने शोर मचाया।
तब आरोपी भाग निकला। पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बालिका को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।