मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति स्वास्थ

एक तरफ जनआशीर्वाद यात्रा तो दुसरी ओर से जनता कि शिकायतों अंबार, सिविल अस्पताल ब्यावरा में मरीज परेशान

सिविल हॉस्पिटल ब्यावर में अव्यवस्थाओं का अंबार

जिला राजगढ़/ कबीर मिशन समाचार ब्यावर / पवन वर्मा मध्यप्रदेश सरकार आए दिन स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार के बारे में बड़े-बड़े प्रचार प्रसार कर आम सभाएं की जाती हैl प्रचार में करोड़ खर्च किए जा रहे हैं l लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत यह है कि राजगढ़ जिले के सिविल अस्पताल ब्यावर में ना तो स्वास्थ्य सुविधाएं और रात्रि काली डॉक्टर ड्यूटी पर मिलते हैं रात ड्यूटी में केवल दो नर्स ही मिलती हैं।

एक पीड़ितों तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में आता है तो इंजेक्शन लगाकर कह दिया जाता है कि कल सुबह आकर डॉक्टर साहब को बता देना इस प्रकार की लापरवाही की जा रही है। इमरजेंसी में डॉक्टरों की सिविल अस्पतालों ब्यावरा जिला राजगढ़ में ड्यूटी होना अत्यंत आवश्यक है।

जिससे आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर उपस्थित होने के कारण जरूरतमंद पीड़ित की जान बचाई जा सकती है डॉक्टर की अनुपस्थिति में मरीज की जान जा सकती है इसका दोषी कौन होगा? शासन प्रशासन या नेता होंगे प्रशासन शीघ्र आपातकालीन ड्यूटी रात्रि में डॉक्टरों की लगाई जाए इससे आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। प्रत्यक्षदर्शी पवन वर्मा ने उक्त जानकारी बताई।

About The Author

Related posts