मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति

पचोर। आज पचोर मंडी में चल रहे गतिरोध को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी पचोर के द्वारा तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।


कबीर मिशन समाचार
पचोर/राजगढ़
विष्णु भिलाला


पचोर। मंडी को तुरंत सुचारू रूप से चलने की व्यवस्था देखने की बात कही, अन्यथा शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित बंसल ने कहा कि विगत 10 दिनों से हम्माल संघ और व्यापारियों के बीच में गतिरोध के कारण मंडी बंद है। जिससे कि आमजन एवम किसानों को बहुत परेशानी आ रही है।

तुरंत प्रशासन को गतिरोध समाप्त कर मंडी सुचारू चलाने की व्यवस्था करना चाहिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री देवेंद्र पाराशर, वरिष्ठ किसान नेता श्री राजेंद्र सिंह जाट, बंटी छाबड़ा जी जिला कांग्रेस महामंत्री आनद मेहता, मंडलम अध्यक्षगण बलवंत मिडनीय बुरहान सैफी हेमंत पंडित रतन सिंह गुर्जर सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर सुनील नागर युवक कांग्रेस अध्यक्ष गिर्राज रजक रोशन खत्री नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुबाला अग्रवाल दिनेश अग्रवाल मुकेश मेघवाल रामबाबू गुर्जर राकेश मालवीय बने सिंह मालवीय,शुभम शर्मा शैलेंद्र शर्मा महेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts