नीमच भोपाल मध्यप्रदेश

आशा कार्यकर्ताओं की पंचायत 29 जुलाई को प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं सीएम

कबीर मिशन समाचार।

भोपाल। राज्य सरकार ने शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं की पंचायत बुलाई है। इसमें प्रदेश भर की लगभग 50 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगी। लाल परेड मैदान में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

वह आशा कार्यकर्ताओं हर माह मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दो हजार से बढ़ाकर चार हजार करने और स्वास्थ्य बीमा की घोषणा कर सकते हैं। आशा कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रही हैं।
आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सिक्किम सहित कई राज्यों में प्रोत्साहन राशि के साथ ही राज्य सरकार की ओर से निश्चित मानदेय दिया जाता है, पर मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मद से आशा कार्यकर्ताओं को लगभग दो हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलती है।

About The Author

Related posts