दिल्ली देश-विदेश पंजाब भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर भोपाल के इंद्रपुरी में प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा

मनीष कुमार, भोपाल। कबीर मिशन समाचार

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल होने पर भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 10 सालों में ही पार्टी को मिली बड़ी उपलब्धि पर कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने पदयात्रा भी निकाली। इंद्रपुरी में बीमा अस्पताल से शुरू हुई पदयात्रा जेके रोड पर जाकर खत्म हुई। पदयात्रा में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताने के लिए देश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में ईमानदारी और विकास की राजनीति करने वाली पार्टी पर जनता भरोसा कर रही है। दिल्ली, पंजाब की तरह ही मध्यप्रदेश में भी जनता का विश्वास जीतने में हम कामयाब होंगे और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

आप प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि पार्टी को मिली सफलता और कामयाबी के पीछे लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत है। 10 सालों में कई मुश्किल हालात भी आए लेकिन हमने अपने मजबूत इरादों से हर मुश्किलों का सामना किया और लगातार आगे बढ़ते चले गए। हमारी सोच ईमानदार और विकासात्मक है इसलिए हर प्रदेश में जनता हम पर भरोसा कर रही है।

दिल्ली और पंजाब में हम विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं और मध्यप्रदेश की जनता भी ये देख रही है। अबकी बार मध्यप्रदेश की जनता भी मन बना के बैठी है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को नकारकर वो आम आदमी पार्टी को चुनेगी।

पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सब एकजुट होकर मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए काम करेंगे और प्रदेश से भाजपा और कांग्रेस की लंबे वक्त से चली आ रही जुगलबंदी खत्म करेंगे।

और रैली निकालकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर दमदार इसे कांग्रेस और बीजेपी की सालों से चली आ रही जुगलबंदी को खत्म कर आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद करेंगे।

About The Author

Related posts