कबीर मिशन समाचार/राजगढ़।
पवन मेहरा,
राजगढ़ मध्यप्रदेश। कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिला राजगढ़ अन्तर्गत शीतऋतु एवं तापमान में आ रही गिरावट को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एक पाली में संचालित जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. सहित शालाओं को प्रातः 10:00 बजे के पूर्व तथा ऐसी शालाए जो स्थान आभाव के कारण दो पाली में संचालित है।
उनकी प्रातः पाली को प्रातः 09:00 बजे के पूर्व संचालित नहीं किया जाए। दो पाली की शालाओं में सीनियर छात्रों का समय यथासंभव प्रात: पाली रखा जाए। राज्य स्तर से निर्धारित विभिन्न परीक्षायें निर्धारित समय पर आयोजित होगी।
More Stories
भिकनपुर। सारंगपुर तहसील में आने वाले गांव भिकनपुर में स्वर्णो ने रोकी दलित की बारात, आखिर दलितों के घोड़ी पर चढ़ने से सवर्णों को कष्ट क्यों है।
संडावता। ग्राम मलकाना गुर्जर युवा संघर्ष समिति के तत्वाधान में गुर्जर प्रतिहार वंश के महान सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड का अनावरण किया गया।
टंट्या मामा भील का जन्मदिन मनाया गया