मध्यप्रदेश राजनीति रीवा

रीवा। विधानसभा अध्यक्ष का गंनिगवा में किया गया नागरिक अभिनंदन।

रीवा। विधानसभा अध्यक्ष का गंनिगवा में किया गया नागरिक अभिनंदन।

कबीर मिशन समाचार।। प्रमोद कुमार

खबर रीवा जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के देवतालाब ग्राम पंचायत के ग्राम गनिगवा में अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम शामिल हुए एवं उन्होंने ग्राम में विकास की कई सौगातें क्षेत्र की जनता को प्रदान किया।विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का गनिगवां में ग्रामीण जनों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा। सड़कों, पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही अन्य विकास मूलक कार्यों को प्राथमिकता से कराकर हितग्राही मूलक कार्य कराये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के छूटे हुए हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़कर आवास स्वीकृति के साथ ही घर-घर नल का पानी वर्ष 2024 तक पहुंचा दिया जायेगा। मध्यप्रदेश सरकार की जन हितेषी योजनाएं साकार होकर लोगों को सुविधाएं दे रही हैं उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास की प्राथमिकताएं के साथ काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और उन्होंने देवतालाब विधानसभा को स्वर्णिम विधानसभा बनाने में सभी की सहयोग की अपेक्षा की एवं वह हमेशा क्षेत्र के विकास में तत्पर रहेंगे उन्होंने देवतालाब के विकास को फिर से दृढ़ संकल्पित होकर विकास की गति को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।इस कार्यक्रम का आयोजन अखिलेश सिंह विधायक प्रतिनिधि देवतलाव जिला पंचायत रीवा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल शिवपूजन शुक्ला अंजनी सिंह जनपद अध्यक्ष मऊगंज नीलम इंद्रपाल सिंह जनपद सदस्य सुनीता गुड्डू सोधिया मंडल अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सुनील अग्निहोत्री मंटू सिंह कौशल तिवारी के के मिश्रा गोविंद तिवारी सुनीता पटेल मोहन लाल तिवारी नर्मदा पयासी मुन्ना सिंह सगरा नीरज उरमालिया सुरेंद्र कुसुमाकर पत्रकार नसीम खान राजू सिंह परिहार महेंद्र सिंह सुरेश मिश्रा सुरेंद्र मिश्रा राम दयाल शर्मा ललित कुमार पटेल मनु लाल गुप्ता पुष्पेंद्र गौतम विक्रम पटेल श्रीनिवास पांडे राजू मिश्रा मायाराम प्रजापति राम बहोर केवट अरुण प्रताप सिंह अन्य प्रमुख हजारों लोगों की उपस्थिति रही इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के सामने सैकड़ों दूसरे पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख रूप से ज्योति कुमार सिंह जनपद सदस्य सुनीता गुड्डू सोधिया पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष अवनीश मिश्रा शंकर लाल गुप्ता सुभाष गुप्ता सूरज सिंह अमित त्रिपाठी दामोदर प्रसाद तिवारी सॉलिक तिवारी अमृतलाल तिवारी राहुल चौरसिया जमुना साहू नितिन मिश्रा प्रियांशु मिश्रा अजय शर्मा नवीन मिश्रा पीयूष मिश्रा पंकज तिवारी आदर्श कुशवाहा विनोद कुमार सेन स्वप्निल तिवारी सुरेश सेन अरुण तिवारी अभिमन्यु शुक्ला अमित तिवारी निरंजन तिवारी विनीत तिवारी आकाश तिवारी दीपक सिंह आशीष जयसवाल रवि सिंह विमलेश पटेल लकी तिवारी रजनीश पांडे सुमित सोनी पंकज पटेल विजय शुक्ला गल्लू कोल शंकरलाल गुप्ता आज सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर विधानसभा अध्यक्ष के साथ काम करने का निश्चय किया इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ जन पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में शमिल हुए।

About The Author

Related posts