राजनीति रीवा रोजगार

रीवा- धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सांसद ने किसानों से की चर्चा।

कबीर मिशन समाचार। प्रमोद कुमार खबर मध्य प्रदेश के अंतर्गत रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र व्यवहारा पड़रिया मनीकवार पथराहा झालावाड़ मैं हो रही धान की खरीदी की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुनकर उसके निदान के लिए अधिकारी गणों को निर्देशित किया रीवा सांसद ने धान खरीदी के लिए -समय बढ़ाए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों की सरकार है

और किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री जी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। हर तरह से किसानों को और खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रयत्नशील है अनेक योजनाओं का संचालन कर किसानों की दशा और दिशा बदलने का काम शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

उन्होंने धान खरीदी का समय बढ़ाकर रीवा जिले के किसानों के लिए बड़ा उपकार किया है

क्योंकि अकस्मिक वर्षा के कारण किसान अपनी फसलों को समय पर धान खरीदी केंद्रों में नहीं पहुंचा पाए थे।रीवा सांसद ने जिले के समस्त किसानों से अनुरोध किया है।

कि जैसे ही उन्हें s.m.s. मिल रहा है।तत्काल धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर अपनी धान को मंडियों में विक्रय करें हर किसान की धान सरकार द्वारा खरीदी जा रही है।कोई भी किसान वंचित नहीं रह जाएगा भ्रमण के दौरान भाजपा नेता विवेक गौतम सहित पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts