मध्यप्रदेश रीवा

REWA: रीवा- कांग्रेस का सदस्यता अभियान को लेकर, मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक मऊगंज मे सम्पन्न..

कबीर मिशन समाचार,
रीवा मध्यप्रदेश,
प्रमोद कुमार,

रीवा 17 जनवरी 2022, विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सदस्यता अभियान को लेकर उत्सव मैरिज गार्डन मऊगंज मे बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला, मऊगंज विधानसभा के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना,रीवा के पूर्व सांसद देवराज पटेल,मऊगंज के पूर्व विधायक डॉक्टर आई एम पी वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदुवंश मिश्रा,सहित कई क्षेत्रीय नेताओं ने बैठक में भाग लिया,पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह वन्ना ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुऐ कमलनाथ की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा संचालित की गई ।

जनहित की योजनाओं को विस्तार से जानकारी दिया और श्री वन्ना ने कहा की हमारे मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ मे इतनी उर्जा है,की उनके सदस्यता अभियान की बजह से रीवा लोकसभा का अध्यक्ष मऊगंज से बन रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके विधायक कमीशनखोरी में लिप्त है जिसका बड़ा प्रमाण मऊगंज विधायक है जिन्होंने विभागों में अपने लोगो को लूट खसोट के लिए नियुक्त किया है अधिकारी कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं यह अब ज्यादा दिनों तक नही चंलने बाला क्योंकि जनता भाजपा की जनविरोधी सरकार से त्रस्त हो गई है ।

अबकी बार कांग्रेस बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी तो वही मऊगंज सहित जिले के आठो सीट में कांग्रेस के विधायक जीत हासिल करेंगे।संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा, ने किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी,मऊगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मऊगंज संजय तिवारी,हनुमना नरेन्द्र बहादुर सिंह,हिन्छलाल पटेल,दिनकर प्रसाद रालही,पूर्व अध्यक्ष जनभागीदारी समिति बसन्त मिश्रा,पूर्व नप अध्यक्ष जियाउद्दीन खान,जिला कांग्रेस महामंत्री शेख मुख्तार,पूर्व नप उपाध्यक्ष जेबलाल पटेल,पूर्व जनपद सदस्य मऊगंज अम्बरीश शुक्ला,एड.अनिल तिवारी,पूर्व युका. कांग्रेस अध्यक्ष मक़सूद खान,एड.सतीश दुबे,नगर कांग्रेस विद्याचरण दुबे,अरविन्द सिंह,अन्नू खान,प्रभात केशरवानी,अजय सिंह उत्सव मैरिज गार्डन,मनिष्टर सिंह,केशव गुप्ता,अमृतलाल शुक्ला मढ़ा,फत्ते खान,पंकज चतुर्वेदी,विक्की सिंह देवरी,पूर्व जनपद सदस्य,शब्बीर खान,महेन्द्र पटेल,मुरारी कुशवाहा,शिवेन्द्र तिवारी,संजीव शुक्ला,रवि गुप्ता,पंकज खान,संजय खान,अभयराज बंसल,अलाउद्दीन खान,राकेश मिश्रा,प्रमोद मिश्रा, कुलदीप पाण्डेय,सुनील पाण्डेय समेत समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts