मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति

सारंगपुर| कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, पार्टी सर्वे के आधार पर विधायक का टिकट देगी : रामनिवास रावत

कबीर मिशन समाचार
सारंगपुर से धर्मेन्द्र माण्डले की रिपोर्ट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक जिला प्रभारी रामनिवास रावत की विशेष उपस्थिति में संपन्न,

कांग्रेस सर्वहारा वर्ग के लिए काम कर रही है : प्रियव्रत

सांरगपुर । गुरुवार को दोपहर 1 बजे विधानसभा क्षेत्र सांरगपुर के चारों ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं कांग्रेस मंडलम अध्यक्षो सेक्टर अध्यक्षो एवं बूथ अध्यक्षों की विधानसभा स्तरीय बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय आशा भवन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी,पूर्व मंत्री एवं विधायक रामनिवास रावत तथा प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह,लोकसभा पूर्व सांसद नारायण सिंह की विशेष उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पुरोहित की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रामनिवास रावत ने कहा कि पिछली बार जब कांग्रेस सरकार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में बनी थी तो कांग्रेस सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि बढ़ाई गई थी 100 यूनिट बिजली 100 रुपए में दी थी इस बार कांग्रेस सरकार बनने पर 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 युनिट बिजली हाफ देंगे,नारी सम्मान योजना अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह रुपये 1500 एवं एलपीजी गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे,किसानों का कर्जा माफ करेंगे,कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी, किसान न्याय योजना अंतर्गत कांग्रेस के किसानों से पांच वचन लागू करेंगे

1. किसानों को 5 हॉर्स पावर पंप का बिल माफ 2.किसानों का अभी तक का जो बकाया बिजली बिल है उसे भी माफ किया जाएगा 3.किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा 4.किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे 5.किसानों को 12 घंटे बिजली दी जाएगी । पूर्व मंत्री एवं विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस का विधायक बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्रों पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा मौके पर जाकर कांग्रेस के वचन पत्र एवं घोषणा पत्र की जानकारी घर-घर तक पहुंचाऐ और सारे मतभेद भूलकर इस बार कांग्रेस का विधायक बनाये विगत 4 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लगातार पराजित हुई है

लेकिन इस बार सांरगपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस चुनाव जीतेगी जनता कह रही है भाजपा सरकार जा रही है इस बार प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि भाजपा अफवाहों पर आधारित पार्टी है चुनाव में अफवाह फैलाती है यह धर्म एवं जाति के नाम पर लड़ा रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता मतदान केंद्र तक जाकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सर्वे के आधार पर विधायक का टिकट देगी।

प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों को भ्रमित करने में जुटी हुई है कांग्रेस की सरकार पिछली बार बनी थी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 27 लाख किसानों का प्रदेश में कर्जा माफ किया था जो किसान शेष रह गए हैं उनका भी कर्जा माफ किया जाएगा भाजपा को अब गौ माता की याद आ रही है प्रदेश में गौ शालाऐ में बंद पड़ी है भाजपा सरकार गौशालाओं को राशी नहीं दे रही है प्रदेश में शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल में भाजपा ने 4 गौ शालाऐ भी नहीं बनाई है और जो गौ शालाऐ कमलनाथ सरकार ने बनाई थी भाजपा सरकार द्वारा राशि नहीं देने से उनका भी संचालन नहीं हो पा रहा है कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी। कांग्रेस सर्वहारा वर्ग के लिए काम कर रही है। प्रदेश में निश्चित रूप से इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।

लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद नारायण सिंह आमलाबे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रहे हैं विधानसभा चुनाव में प्रदेश से शिवराज सरकार की बिदाई तय है जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है । जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशचंद्र पुरोहित ने कहा कि प्रदेश में आज का अराजकता फैली हुई है चोरी डकैती होना आम बात हो गई है शिवराज सरकार बढ़ती हुई महंगाई रोकने में असफल हो चुकी है प्रदेश में पटवारी भर्ती घोटाला सामने आने से युवाओं में आक्रोश है भाजपा सरकार से किसान मजदूर सहित हर वर्ग परेशान है जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाये और भाजपा के काले कारनामों को उजागर करें ।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं कटाने का अभियान अगले सप्ताह प्रारंभ होने वाला है सभी मतदान केंद्र के कांग्रेस पदाधिकारी अपनी-अपनी मतदाता सूची का अवलोकन करें और मतदाता सूची को अपडेट कराये एवं आने वाले विधानसभा चुनाव ध्यान में रखते हुए मजबूती से कांग्रेस के लिए काम करें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय,जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पुरोहित,पूर्व विधायक हजारीलाल मालवीय जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष मीना मालवीय जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नंदलाल नागर,मोहम्मद अली,जिला महामंत्री प्रदीप सादानी, प्रदीप जैन, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री राधेश्याम सोमातिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डाँ.हेमेंद्र सिंह सोलंकी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी, पचोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पचोर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित बंसल, उदनखेड़ी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र नागर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना यादव,

सेवादल जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर, ब्लाक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष शफीक अंसारी, रामचंद्र धाकड़, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजय पालीवाल, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष लखन राजपूत, जनपद पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम पाटीदार एवं राधेश्याम पाटीदार,पूर्व मंडी अध्यक्ष कैलाश सुरावत, सीताराम लहरी, अशोक राठी, अकबर अंसारी, राधेश्याम भैसानिया, निजाम कुरेशी, शोऐब राही मोतीलाल माली, मोहम्मद एहसान अंसारी, इसरार खान, लक्ष्मीनारायण राठौर, बाबूलाल पटेल, सतीश गिरजे, कमल गुर्जर, जनपद सदस्य धनश्याम मालवीय, बनवारी लाल मालवीय, रोशन खत्री, सोनु मंसूरी, कन्हैयालाल अहिरवार,

रीना मालवीय, लीला बाई, छगनलाल धौलपुरिया, वीरेंद्र जाटव, अखिलेश राठी,अखलाक मेव, अकिब मेव एडवोकेट, धमेन्द्र राजपूत, बालू सिंह राजपूत, कालु सिंह दरबार, अरबाज़ मेव, अब्दुल रज्जाक मंसूरी, सिद्धनाथ वर्मा, रामबाबू सेन, रमेशचंद्र कलमोदिया, महेश सोनी, सुनील पाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ हेमेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा किया गया एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोधी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

About The Author

Related posts