खरगोन मध्यप्रदेश

वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के लिए हमेशा आदर्श रहेगी सावित्रीबाई फुले

कबीर मिशन समाचार खरगोन

खरगोन। प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस अंबेडकर गु्रप द्वारा सादगी के साथ मनाया गया। ग्रुप सदस्यों ने सब्जी मंडी अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर पहले श्रमदान करते हुए बाबा साहेब प्रतिमा स्थल की साफ .सफाई कर माता सावित्री फुले के चित्र ओर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाजसेवी महेश भूरिया ने बताया कि सावित्री फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करने वाली प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जीवन अनुकरणीय है, वह वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के लिए हमेशा आदर्श रहेगी।

उन्हें कोटिश: नमन। ग्रुप अध्यक्ष रामेश्वर बड़ोले ने कहा देवी फुले द्वारा महिलाओं को शिक्षित और सशक्त करने की दिशा में किए गए उनके कार्य सदैव प्रेरित करते रहेंगे, उन्हीं के आदर्शो को आत्मसात करते हुए ग्रुप मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस चलाकर गरीबों, जरुरतमंदों को शिक्षा दे रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके। जीतू वर्मा, भागीरथ ख़तवासे ने कहा कि स्कूल कालेजो में हमारे समाज के बच्चों साथ हो रहे भेदभाव के लिए हमें संगठित होकर लडऩा होगा। इस दौरान राहुल बडोले, रेखा चौहान, रुपाली ऑटोदे, विनीता भार्गव, वर्षा खंदेल मनीषा कलमें आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts